फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई बोले, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले के साथ, नहीं लगवाएंगे टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोराना वैक्सीन को भाजपाई बताते हुए इसे न लगवाने के बयान का जिले के सपाइयों ने समर्थन किया है। पूर्व विधायकों व पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह सपा मुखिया के साथ हैं और वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के पीछे वह कोई ठोस कारण नहीं बता सके लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के वैक्सीन न लगवाने के फैसले पर उनके साथ रहने की बात कही। जिले के सपा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों के निर्देशों पर चलने का दम भरते दिखे।
सपा के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन न लगवाने का बयान दिया है। उनकी बात का वह पालन करेंगे। केंद्र सरकार ने अचानक नोटबंदी, लॉकडाउन कर दिया। अब किसानों का कानून पास करा दिया। ऐसे में हम लोग वैक्सीन का भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन

सपा की पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत ने कहा कि भाजपा वैक्सीन का चुनावी इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क वैक्सीन लगेगी। हम भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले के साथ हैं और वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव ने कहा कि वह फ्री वाली वैक्सीन लगवाएंगे। यदि कोई पैसा निर्धारित किया गया तो वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले के साथ हैं। जैसा उनका आदेश होगा, उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव अधिवक्ता शाकिर खान का कहना है कि पार्टी नेतृत्व का जो फैसला है, वहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन नि:शुल्क लगना चाहिए। जो नि:शुल्क वैक्सीन गरीबों को लगेेगी, वहीं वैक्सीन हम लगवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें