फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुस्तकालय भवन को लेकर विधायक व चेयरमैन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विधायक निधि से मेला परिसर चरखारी में बन रहे पुस्तकालय भवन को लेकर नगर पालिका चेयरमैन व चरखारी विधायक एक बार फिर आमने-सामने हैं। चेयरमैन ने बिना भूमि पुनर्गठन प्रस्ताव के अवैधानिक रूप से मेला परिसर में निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपनी निधि से चरखारी में पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। जिसके निर्माण की जिम्मेदारी सीडीओ ने पीटीसीएल को दी थी लेकिन जिस स्थान पर पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है उस पर नगर पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी ने आपत्ति दर्ज की है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भूमि पुनर्गठन किए जाने के प्रस्ताव की प्रतियां दिखाते हुए बताया कि राजस्व, नगर पालिका आदि किसी भी विभाग की भूमि का आवंटन डीएम के माध्यम से होता है लेकिन बिना भूमि पुनर्गठन प्रस्ताव के अवैधानिक रूप से पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है।
कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदिर की भूमि संरक्षित करने के लिए मेला परिसर में बाउंड्री बनवाई गई है। उसी बाउंड्री के अंदर पुस्तकालय भवन जबरन बनाया जा रहा है। यदि प्रशासन निशुल्क भूमि का प्रस्ताव पालिका के सामने रखेगा तो व्यायामशाला परिसर में भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी लेकिन धार्मिक मेला परिसर में अवैधानिक रूप से कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर विधायक के प्रतिनिधि उदित राजपूत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि निर्माण कार्य सीडीओ के आदेश से हो रहा है। जिस भूमि पर पुस्तकालय का निर्माण हो रहा है वह कतई नगर पालिका की नहीं है बल्कि राजस्व विभाग की है। पुस्तकालय भवन निर्माण रोका जाना युवाओं की भावनाओं के विरुद्ध है। इससे पहले भी विधायक व चेयरमैन के बीच मेला परिसर की भूमि को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें