फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिल्ली जा रहे जिलाध्यक्ष समेत 10 से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 30 परिचय-रेलवे स्टेशन महोबा में राजधानी दिल्ली जाने के दौरान कांग्रेसियों को हि
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन में रोक लिया। जिलाध्यक्ष समेत 10 से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस हिरासत में लेकर चौकी लाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने बताया कि जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होने के लिए वह पदाधिकारियों के साथ महोबा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक पुलिस आ गई और सभी पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बजरिया पुलिस चौकी ले गई। जब उन्होंने हिरासत में लेने का कारण पूछा तो पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पुलिस हिरासत में लिए गए पदाधिकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, कोषाध्यक्ष देशराज रैकवार, मानसिंह राजपूत, एससीएसटी जिलाध्यक्ष जगतराज, नगर अध्यक्ष महेश अहिरवार, संजय सिंह, कालका प्रसाद प्रजापति, अशोक राजपूत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें