फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड स्थित काली माता मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए तीन मुकुट व दो छत्र बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बंधानवार्ड स्थित काली माता मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के तीन मुकुट, दो छत्र और पायल चोरी कर ली थीं। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी विपिन चौरसिया को ताला टूटा मिला तो घटना की जानकारी हुई। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सोमवार को कस्बा कबरई के राजीवनगर निवासी कालीचरण कुशवाहा को बंधानवार्ड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन मुकुट व दो छत्र बरामद हुए। अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें