फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिस बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। पनवाड़ी व महोबकंठ क्षेत्र से निकली नदियों में रात के समय चोरी छिपे अवैध खनन कर बालू भरकर निकलने वाले ट्रैक्टर चालकों से पुलिस बनकर वसूली करने वाले को पकड़ा गया है।। जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के महुआ इटौर समेत अन्य घाटों से बालू का अवैध खनन चोरी छिपे चल रहा है। वहीं कुछ युवक लंबे समय से स्कॉर्पियो गाड़ी में हूटर लगाकर वसूली कर रहे थे। रात में दादरी से कुलपहाड़ आ रहे दो ट्रैक्टरों को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने रोक लिया और पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर युवकों ने ट्रैक्टर चालकों से मारपीट कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को स्कॉर्पियो व रिवॉल्वर के साथ पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कॉर्पियो कार लेकर रिवॉल्वर लहराता घूम रहा है। जिसे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम धीरज राजपूत निवासी चुरारी बताया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है जबकि स्कॉर्पियो को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें