फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियां तोड़ी, भारी मात्रा में नष्ट कराया लहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आबकारी व पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा से 50 लीटर अवैध शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 10 क्विंटल लहन को नष्ट कराया, कई शराब की भट्ठियां तोड़ीं। जिलेभर के ठेकों में जांच कर स्टाक रजिस्टर और शराब चेक की। प्रशासन ने यह कदम अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत होने के बाद उठाया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने आबकारी टीम व पुलिस फोर्स के साथ बिच्छू पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। यहां अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शिवकुमारी, राखी व लक्ष्मी कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का सत्यापन कर स्टॉक रजिस्टर चेक किया। अभियान में एसडीएम मोहम्मद अवेश, सीओ सिटी रामप्रवेश राय शामिल रहे। इसके अलावा जिले के सभी थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर शराब ठेकों की जांच की। चरखारी संवाद के अनुसार सीओ उमेश चंद्र व आबकारी निरीक्षक कुसमाकर ने देसी व अंग्रेजी शराब ठेकों की जांच कर स्टॉक रजिस्टर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें