फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार व कारोबारी की आत्महत्या के मामले में दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या व भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार गि? - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी तत्कालीन कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को जिला पुलिस की सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम कबरई थाने ले जाने की बजाय गुप्त स्थान पर ले गई। जहां एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव और अन्य अफसरों ने उससे घटना के बारे में पूछताछ की। फरारी के दौरान वह कहां-कहां और किसके संरक्षण में रहा उसकी जानकारी की।
विज्ञापन

कबरई कस्बा निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला, सिपाही अरुण कुमार यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी व्यापारी ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
आरोपी एसपी, थानेदार और सिपाही (सभी निलंबित) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार हर संभावित स्थान पर दबिशें दे रही थीं, पर आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महोबकंठ क्षेत्र से आरोपी दरोगा देवेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि जालौन निवासी आरोपी दरोगा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें