महोबा। जिले में खोए हुए व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एसपी सुधा सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस शाखा को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम ने साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को एसपी ने बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को बुलाकर सौंपा। गुम हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस टीम में एसआई राहुल परमार, कांस्टेबल अंशुल दुबे, दीपक वर्मा व सत्यम सिंह शामिल रहे। (संवाद)