महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने लूटपाट के आरोपी कृष्णा लुहार निवासी ज्येंद्रनगर चरखारी, रिंकू राजपूत उर्फ दीपक निवासी दमदमा खरेला व प्रदीप राजपूत निवासी चंदौली खरेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कृष्णा लुहार के पास से तमंचा, दो कारतूस व लूटी गई 500 रुपये की नगदी बरामद की जबकि रिंकू राजपूत के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व प्रदीप के पास से दो कारतूस बरामद किए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमला समेत विभिन्न मामलों के तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया। (संवाद)