फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्टेशन और होटल खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, होटल, ढाबा, रैन बसेरों आदि की अभियान चलाकर सघन जांच की गई। मिश्रित आबादी वाले स्थानों में पैदल गश्त कर पुलिस ने सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम सक्रिय हैं। एडीएम रामप्रकाश, अपर एसपी सत्यम, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार व सीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सुरक्षा, कानून और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, बस स्टैंड, आदि की सघन चेकिंग की। बांदा की एएस चेक टीम ने संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चेकिंग की। होटल, ढाबा और रैनबसेरों में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन किया गया।

बाॅर्डर से लगे मप्र के थानाें से भी बनाया संपर्क
महोबा। यूपी-एमपी सीमा पर बेरियर चेक पोस्ट बनाकर प्रत्येक आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की गई। एसपी ने सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही सीमा से लगने वाले मप्र के थानों से संपर्क बनाए रखें। ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से किया जा सके। बाॅर्डर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आने-जाने वाले वाहनों की सतर्क रहकर चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें