फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर ट्राॅला से खिसककर गिरीं लोहे की मोटी चादरें, तीन वाहन दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई के बांदा तिराहे में ट्राला में लदी लोहे की मोटी चादरें खिसककर गिरने से तीन वाहन दब गए। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क किनारे खड़े इन वाहनों में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हालांकि, वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हाईवे पर एक ट्राला लोहे की मोटी चादरें लादकर कानपुर की ओर से आ रहा था। शाम के समय कस्बे के बांदा तिराहा पर सामने से अचानक आए वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे ट्राॅला में लदी लोहे की मोटी चादरों से बंधी जजीरें टूट गईं। सैकड़ों क्विंटल वजन की मोटी चादरें सड़क किनारे खड़े वाहनों के ऊपर गिर गईं। इससे पिकअप, ऑटो व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक हुई इस घटना में किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। गांधीनगर निवासी पीड़ित पिकअप मालिक अजीत कुमार, किदवईनगर कबरई निवासी ई-रिक्शा चालक मातादीन कुशवाहा व ऑटो चालक कमलेश अहिरवार ने थाने में तहरीर देकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें