महोबा। शहर में कवि संत छोटेलाल की पुण्यतिथि पर संतोष कुमार वर्मा के आवास पर शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में कवि हरिश्चंद्र वर्मा हरीश ने रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि जो कल मुलायम थे आज वो भी सख्त हो गए, जो कभी लौट के न आए वो ऐसा वक्त हो गए। साईं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने महात्मा बुद्ध पर रचना पढ़ते हुए कहा धन्य भूमि है भगवान बुद्ध की, मत्था टेको न करो देर पल की सुनाई। श्यामबिहारी निगम ने कहा कि मनुष्य को चाहिए कि कभी इतराए नहीं और पतन पर कभी घबराए नहीं। साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया ने अपनी रचना पढ़ी चलीं विषमता की ऐसी हवाएं कैसी ये लाचारी है, विवश पखेरू चिंता में हैं देखें किसकी बारी है। इसके अलावा संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, विदेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा आदि कवियों ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि लखनलाल चौरसिया व संचालन एडवोकेट प्रमोद सक्सेना ने किया। (संवाद)