फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

Thu, 27 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 20 परिचय-पुलिसकर्मियोंं को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलातीं अपर एसपी वंदन
विज्ञापन
महोबा। संविधान दिवस पर शहर की पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अपर एसपी ने पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों व मौलिक कर्तव्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सीओ चरखारी दीपक दुबे ने कोतवाली चरखारी में, सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड ने कोतवाली कुलपहाड़ में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने संविधान के अनुसार चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने की बात कही। साईं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य शिवनारायण ने देश के निर्माण में संविधान की उपयोगिता और देश को चलाने में संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने संविधान के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. मेराज खान, प्रवीण वापयेजी, प्रदीप सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, शशिकांत अग्रवाल, आशीष चौरसिया, लोकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें