फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों में मार्च तक कार्य पूरा कराएं : सचिव

Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सचिव अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान लोहिया गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली  लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जिन गांवों में योजनाएं अधूरी पड़ी है। उन्हें 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए। काम पूरा न कराने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सचिव शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोहिया गांवों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में चयनित किए गए 565 लोहिया गांवों का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सीसी रोड का जाल बिछाया गया है। इस पर सचिव ने नए गांवों को भी लोहिया गांव के रूप में चयनित करने के निर्देश दिए। जिससे उन गांवों का भी विकास कराया जा सके। सचिव ने जिले के सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्दश दिए।
 उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे से निपटने के लिए अधिकारी तैनाती स्थल पर रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा खेतों की सिंचाई हो सके और किसानों को सूखे से उबारा जा सके। बैठक में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी एसपी सिंह के अलावा तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें