कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के जनतंत्र इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले रोचक रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के 136 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।
जिला शतरंज संघ व जनतंत्र इंटर कालेज के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग के पहले राउंड में आरबीपीएस के ऋषभ, हिमेश, मोहन सिंह, वेदांत सोनी, श्रेयश गुप्ता, शिवम, कृतिका, युवान व सक्षम गुप्ता ने संत जोसफ्स स्कूल के अरहान, मयंक, मीना इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (एमआईपीएस) के अर्पित व जनतंत्र इंटर कॉलेज के शिवम, यश, कुलदीप और अजय को मात दी।
अंडर-17 वर्ग के पहले राउंड में अंश स्वर्णकार, मृगांक राजपूत, शोएब खान, निष्ठा सिंह, अंशिका पटेल, निखिल सेंगर, अर्पित मिश्रा, शिवम कुमार, समक्ष अग्रवाल, प्रसून, शिवांश खरे, शरद गुप्ता आदि जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी ने बताया कि रविवार को समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रकाशचंद्र यादव, सुधांशु खरे, शाकिर अहमद व रोशन की देखरेख में हुए।