फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलदार पौधे लगाएं, प्रोत्साहन राशि पाएं

Tue, 17 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
खजूर
विज्ञापन
बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत जिले में निजी भूमि पर बाग तैयार करने पर किसान को तीन वर्षों तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शर्त यह है कि बाग में लगाए गए फलदार पौधों की शतप्रतिशत जीवित्ता हो और बाग कम से कम 0.2 हेक्टेयर भूमि पर तैयार किया गया हो। इसके लिए इच्छुक किसान 30 जून तक आवेदन जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं।  
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2016-17 के लिए 200 हेक्टेयर भूमि पर बाग तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। किसान अपनी इच्छा एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार, आम, अमरूद, आंवला, बेल, बेर, नीबू, अनार आदि के पौधें रोपित करा सकते है। योजना के तहत, उन्हीं किसानों का चयन किया जाएगा, जिनके पास सिंचाई साधन एवं सुरक्षा की सुनिश्चित व्यवस्था हो। योजना का लाभ 0.2 हेक्टेयर से लेकर एक हेक्टेयर तक के किसानों को मिलेगा।

जिला उद्यान अधिकारी डा. बल्देव प्रसाद ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र के साथ फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, स्टांप पेपर पर नोटरी शपथ-पत्र, खतौनी आदि अभिलेख जमा करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के अंदर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रत्येक तीन माह में सत्यापन के बाद शत प्रतिशत पौधों की जीवित्ता एवं रोपित उद्यान क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें