फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में रोपित किए जाएंगे 54 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक तिहाई भूभाग पर वनों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए एक जुलाई से वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत के लिए वन विभाग तैयारी में जुट गया है। एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आरके यादव ने बताया कि जिले इस वर्ष जिले भर में 54 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चार जुलाई को जिले भर में लक्ष्य के 85 फीसदी पौधे रोपित किए जाएंगे। इनमें सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, पाकड़ आदि औषधीय पौधों का रोपित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य का 50 फीसदी पौधे वन विभाग 27 लाख, 20 लाख, ग्राम विकास, 1.44 लाख, जिला पंचायती राज, एक लाख कृषि विभाग, एक लाख पर्यावरण विभाग, 20 नगर विकास और 40 हजार पौधे लोक निर्माण विभाग रोपित करेगा। जिसमें लोक निर्माण हाईवे के किनारे एक ही प्रकार के पौधों को रोपित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें