फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव के हर घर में पानी देने की योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गांवों में हर घर तक भागीरथी ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पानी पहुंचाया जाएगा। जिले को 1350 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हर ग्रामीण को कनेक्शन देने की योजना है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बढ़ते पानी के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने चार माह पहले परियोजना का शुभारंभ कर दिया था। अब बुंदेलखंड के सातों जिलों के ग्रामीणों को घर-घर में पानी के कनेक्शन मिलेंगे। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 1350 करोड़ रुपये जिले के लिए स्वीकृत कर दिए गए हैं। जिससे अब जल्द ही जिले के प्रत्येक गांव को पेयजल से संतृप्त करने के लिए तेेजी से पाइपलाइन बिछाने और टंकी का निर्माण कराने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
जल निगम सिविल शाखा के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने बताया कि हर गांव में पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर में कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सिविल शाखा के अधिशासी अभियंता ने छह से अधिक अभियंताओं को कार्य योजना की शुरूआत कराने के लिए लगाया गया है। जो गांव-गांव में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

छह विभागों के अफसर करेंगे कार्य योजना तैयार
भागीरथी ग्रामीण पेयजल योजना की कार्य योजना तैयार करने के लिए लघु सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान, ग्राम विकास विभाग, सिंचाई विभाग और जल निगम निर्माण शाखा को लगाया गया है। जिससे महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द मूर्तरूप दिया जा सके।
महत्वाकांक्षी पेयजल योजना से गांवों में मिलेगा पानी
महत्वाकांक्षी भागीरथी ग्रामीण पेयजल योजना का लाभ उन गांवों के बाशिंदों को मिलेगा जिन गांवों में एकल ग्राम समूह पेयजल योजनाएं नहीं है। उन गांवों में इन्हें स्थापित कराया जाएगा। डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिससे बुंदेलखंड के ग्रामीणांचलों में पाइपलाइन के जरिए घर-घर पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें