फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग ने किया कोतवाली का घेराव

Sat, 02 May 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेघर हुई महिला द्वारा तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा दबंगाें के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने पर गुलाबी गैंग ने शनिवार को कोतवाली चरखारी का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में कोतवाली प्रभारी द्वारा तुरंत पुलिस को भेजकर कार्रवाई कराए जाने पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकठोहां निवासी गुलाबरानी पत्नी रामेश्वर शुक्रवार को घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही दो दबंग उसके घर में घुस गए। दबंगाें ने महिला की पिटाई कर उसके साथ बुरी नीयत से छीना झपटी की और घर से बाहर निकाल दिया। यही नहीं दबंगाें ने उसके घर के दरवाजे पर बंदर बांध दिया।  दबंगों ने महिला के घर के बाहर बंदर बांध दिया जिससे महिला घर में प्रवेश नहीं कर पा रही है। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी महिला ने गुलाबी गैंग की नगर अध्यक्ष शाजिया बेगम को दी। जिससे जिला कमांडर फरीदा बेगम और नगर अध्यक्ष शाजिया बेगम के नेतृत्व में गुलाबी गैंग की महिलाआें ने कोतवाली चरखारी का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। महिलाआें का गुस्सा बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी देवनंदन तिवारी ने आनन-फानन में पुलिस कर्मियाें को ग्राम अकठोहां भेजकर दबंगाें के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें