फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की बरामदगी न होने पर गुलाबी गैंग ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पांच माह पहले लापता हुई किशोरी के मामले में मुकदमा दर्ज न किए जाने व एक अन्य किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नाराज गुलाबी गैंग का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। गुलाबी गैंग की दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ शहर कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

शहर केे कांशीराम कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी 18 अगस्त 2019 को लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने शहर कोतवाली समेत पुलिस उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी तरह अन्य घटना में किशोरी को अगवाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बजाय पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया। पीड़ितों के परिजन कार्रवाई न होने पर गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम से मिले और पूरा मामला बताया।
किशोरियों से संबंधित घटनाओं में पुलिस की हीलाहवाली से नाराज गुलाबी गैंग कमांडर ने शुक्रवार को दो सैकड़ा महिलाओं के साथ सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित महिलाएं कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गईं। गुलाबी गैंग का आक्रोश देख पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के मामले में तत्काल आरोपी अच्छे प्रजापति निवासी गांधीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी ने दूसरे मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया, तब गुलाबी गैंग की महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें