फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ड्रेस पहनकर आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा के बाहर लगेगी फोटो

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षा के बाहर फोटो लगाई जाएगी। इसका खर्च विद्यालयों को मिलने वाले कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। इससे अन्य बच्चे भी यूनिफॉर्म पहनकर आने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता, मोजा व स्कूल बैग खरीदने के लिए सरकार की ओर से अभिभावकों को डीबीटी से 1,200 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। अधिकांश अभिभावक रुपये मिलने के बाद भी समय से बच्चों की यूनिफार्म नहीं खरीदते हैं। ऐसे अभिभावकों को जागरूक करने के लिए योजना लाई गई है। ताकि वे इस राशि से बच्चों की यूनिफॉर्म और स्टेशनरी की खरीद करें। इसी के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए प्रेरित करने की नई पहल की जा रही है। जनपद में 840 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। ऐसे में नई पहल से बच्चों में ड्रेस पहन कर आने को लेकर उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें