फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर परेशान करने पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा में किशोरी को फोन कर अश्लील भाषा का प्रयोग कर परेशान करने के मामले में पीड़िता के पिता ने युवक के विरुद्ध थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले छेड़खानी की शिकार किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लेने से छाए तनाव के बादल छंटे भी नहीं थे कि शनिवार को फोन कर किशोरी को परेशान करने का मामला सामने आ गया। कस्बे के काजीपुरा तालाब निवासी हरिश्चंद्र रैक्वार ने थाना पनवाड़ी में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का ही युवक उसकी बेटी को फोन कर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सलीम पुत्र सद्दू अंसारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें