फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइबर खत्म, पैंटून पुल का काम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सैलानियों को खखरा मठ तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खखरा मठ तक पहुंचने के लिए बन रहा पैंटून पुल का काम अधर में लटक गया है। फाइबर खत्म होने की वजह से कार्य पर लगे कर्मचारी वापस लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि अब एक फरवरी के बाद ही फाइबर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मदन सागर तालाब के बीच में स्थित खखरा मठ तक पहुंचने के लिए प्रशासन की पहल पर पर्यटन विभाग पैंटून पुल का निर्माण करा रहा है। एमएमपी (माडर्न मेंटीनेंस प्रोडेक्ट) मुंबई को पैंटून पुल बनाने का काम मिला है। इस पुल की लंबाई करीब 340 मीटर होगी। एक छोर से सैलानियों को जहां खखरा मठ तक जाने के लिए इंट्री मिलेगी।
वहीं, वापस लौटने के लिए पुल की दूसरी साइड भी बनाई जाएगी। 15 दिन पहले पैंटून पुल बनाने का काम शुरू हुआ था। यूरोपियन फाइबर से बन रहे इस पुल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थीं। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि एक फरवरी के बाद ही फाइबर आएगा। इसके बाद ही पुल के निर्माण का बाकी काम पूरा हो सकेगा। अमर उजाला इस मुद्दे को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें