फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की पिटाई के विरोध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की सख्ती के चलते वाहन चालकों का सेल्समैनों से विवाद हो रहा है। बीते दिन एक सेल्समैन की पिटाई कर दी गई। जिससे नाराज पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहदेव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बिना हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी है। जिससे अक्सर विवाद होता है। पेट्रोल न देने पर सेल्समैनों के साथ अक्सर अभद्रता की जा रही है। जिससे पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आक्रोश जताया। ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल पंपों पर एक-एक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे विवाद की स्थिति पैदा न हो।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों को हेलमेट लेकर आने के लिए कहा जाता है। जिससे ग्राहक लड़ाई-झगड़े पर आमदा हो जाते है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल वितरण करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सुरक्षा की व्यवस्था करे। ज्ञापन देने वाले वालों में शशांक गुप्ता, ऐ के पुरवार, मंटू सोनी सहित तमाम पेट्रोलपंप संचालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें