फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गुरु पूर्णिमा पर लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा पर ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और रामधुन के साथ लगाई गई। इस दौरान भक्तों ने रचनाओं के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। प्राचीन शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, छोटी चंद्रिका, राम दरबार होते हुए गुजरी। परिक्रमा के बाद आयोजित हवन, पूजन व सत्संग में डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि गुरु सम्राटों का सम्राट और फकीरों का फकीर होता है। गुरु ब्रह्मा, विष्णु व महेश के समान होता है। इसलिए गुरु की चरणों की रज का आशीर्वाद लेना चाहिए। यहां पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया, पं. हरीशंकर नायक, सुनीता अनुरागी, मुन्नालाल धुरिया, पवन चौरसिया, राकेश, गौरीशंकर, रज्जू द्विवेदी, अजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें