फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कर्ज पर ली गाड़ी कटवाई, फाइनेंस कंपनी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। एक फाइनेंस कंपनी से 13 लाख रुपये के कर्ज पर लिए गए मिनी ट्रक को कटवाने का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के लवकुशनगर निवासी खेमचंद्र कुशवाहा ने एक फाइनेंस कंपनी से 13 लाख रुपये का वाहन कर्ज लिया था। आरोप है कि उसने कर्ज चुकाए बिना ही वाहन को अवैध रूप से कटवा दिया। यह एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला माना जा रहा है। फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक विकास पांडेय ने श्रीनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वाहन के लिए फाइनेंस कराने के बाद खेमचंद्र ने कर्ज की किस्तें समय पर जमा नहीं कीं। बार-बार कहने पर भी वह टालमटोल करता रहा।

25 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि खेमचंद्र ने चोरी छिपे मिनी ट्रक को डिगरिया गांव में कटवा दिया है। मौके पर जाकर देखने पर यह जानकारी सही पाई गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपी खेमचंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें