फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश व दूसरे राज्यों से लौटे लोग प्रशासन को उपलब्ध कराएं सूचना-डीएम

विज्ञापन
जानकारी देते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम एके तिवारी ने कहा कि विदेश, दूसरे प्रदेश व तब्लीगी जमात में शामिल होकर जो लोग जिले में आए हैं वे अपनी सूचना हर हाल में जिला प्रशासन को दें। ऐसा करके वे अपने परिवार के सदस्यों समेत सगे संबंधियों और आसपास के लोगों की भी मदद कर सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तब्लीगी जमात से आने वाले अब तक केवल एक व्यक्ति नौशाद के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। उसकी सैंपलिंग कराई, रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। आगे भी सब सुरक्षित रहें, यह सब पूरे जिले के लोगों के सहयोग से ही संभव है। बाहर से आए लोग अपने बारे में बिना किसी संकोच के जिला प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन उनकी स्क्रीनिंग कराएगा और यदि जरूरत पड़ी तो सैंपल लेगा। उन्होंने कहा कि अपनी सूचना देकर आप अपने घर पर ही क्वारंटीन करें।
सामाजिक दूरी का करें पालन
महोबा। कोरोना महामारी को रोकने और किसी भी प्रकार से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे सामाजिक संगठनों की डीएम ने सराहना की। कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद तन मन धन से कई लोग लगातार योगदान दे रहे हैं। कोरोना को रोकने का एकमात्र तरीका सामाजिक दूरी को बनाए रखना है। ऐसे में जो भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन खाने के पैकेट, राशन या अन्य प्रकार से प्रभावितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वह भी सामाजिक दूरी को बनाने में सहयोग करें। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह तत्काल कलेक्ट्रेट कंट्रोल नंबर 05281-254901 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें