फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाली कटोरी और चम्मच बजाकर प्रदर्शन करेंगे पेंशनर

Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 15 परिचय-बैठक में पेंशनरों के साथ रणनीति बनाते महामंत्री बीके तिवारी। स्रोत: सं
विज्ञापन
महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान आठवें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ कंडीशन में पेंशनरों की सम्मिलित न किए जाने पर विरोध जताया गया। तय किया गया कि 29 नवंबर को पेंशनर्स कचहरी से तहसील तक खाली कटोरी और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से जनपद स्तर तक पेंशनरों की समस्याओं पर संवादहीनता बनी हुई है। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारियों को बार-बार पत्र लिखने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी पेंशनरों का उत्पीड़न कर रहे है। पेंशनर्स संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पेंशनर संगठनों की ओर से छह नवंबर को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्रीय आठवें वेतन आयोग की टर्म ऑफ रैफरेंस में पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेंशन समस्याओं को शामिल किए जाने की मांग की जा चुकी है।
इसी क्रम में प्रथम चरण में जन जागरण, द्वितीय चरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भिजवाने के बाद अब 29 नवंबर को खाली कटोरी, चम्मच के साथ सैकड़ों पेंशनर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगे। उन्होंने पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्नवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें