महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही राष्ट्रपति और राज्यपाल को स्पीड पोस्ट के माध्यम से 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट-2025 को तत्काल वापस लेने, पेंशन के राशिकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, सभी विभागों के पेंशनरों को निशुल्क व कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ता (डीआर) का भुगतान करने, सभी पेंशनरों को डिजिटल परिचय-पत्र जारी करने, पेंशन सलाहकार समिति का पुनर्गठन करने, पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों को सचिवालय का स्थायी प्रवेश-पास उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई। प्रदेश महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस मौके पर रामसजीवन गुप्ता, बसंतलाल गुप्ता, जगदीश कुमार, गंगाप्रसाद, ओपी सिंह, देवेंद्र सक्सेना, रामऔतार शर्मा, रामगोपाल, अरुण खरे, सलीम अहमद, शिवकुमार त्रिपाठी, बिजली पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष नुसरत आदि मौजूद रहे। संवाद