फोटो 26 एमएएचपी 09 परिचय-किसान सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फोटो 26 एमएएचपी 09 परिचय-किसान सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के बहिंगा गांव में कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। फसल में बेहतर पैदावार न होने से किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। बहिंगा निवासी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (55) के नाम आठ बीघा भूमि थी। जिसमें वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। कई सालों से खेती में बेहतर पैदावार न होने पर उसने इंडियन बैंक शाखा खन्ना से कर्ज लिया था। जो बढ़कर ढाई लाख हो गया था। इसके अलावा साहूकारों का भी एक लाख रुपये कर्ज था। बृहस्पतिवार की शाम किसान खेत से घर पहुंचा। तभी अचानक सीने में दर्द होने पर वह अचेत होकर गिर गया। घटना के समय पत्नी अनीता, दो बेटे सत्यम व अभिषेक नाना की तेरहवीं में कस्बा चरखारी गए थे। अचेत अवस्था में पड़ोसी उसे अस्पताल ले जाते, लेकिन इससे पहले किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे सत्यम ने बताया कि फसल में बेहतर पैदावार नहीं हो रही थी। बैंक और साहूकारों से लिए गए कर्ज की अदायगी को लेकर पिता चिंतित रहते थे। इसी के चलते उन्हें सदमा लगा। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद