फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से मनाए ईद का त्यौहार

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कुलपहाड़ में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए एसपी के निर्देश पर कुलपहाड़ में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चरखारी और पनवाड़ी कस्बे में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सीओ विनोद सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो गोदी चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए मुख्य मार्गों से कोतवाली में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला, एसआई ध्यान सिंह, बृजेश बहादुर सिंह, रमाकांत शुक्ला के अलावा कोतवाली की पुलिस शामिल रही। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सीओ गुरुदयाल सिंह, कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ल के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एसआई धनंजय कुमार, चौकी प्रभारी सुनील गोयल, शिव आसरे द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उधर पनवाड़ी कस्बे में भी थानाध्यक्ष एके सिंह ने भी कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें