फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से युवती की मौत

Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार की देर रात बुखार से एक और युवती की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार और पेटदर्द के मरीजों की भरमार है। 24 घंटे के अंदर 16 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने और कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान 774 मरीज ओपीडी में दिखाने पहुंचे। जिनमें से सर्वाधिक मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित मिले। 24 घंटे में मुस्कान, शिवांशी, रहीशा, रेश्मा, संकल्प, मेघा, मोनू, सोनाक्षी, सुशीला, अनमोल, सुनीता, काव्या, हस्नैन, अभय, तस्मी व ममता को उल्टी, दस्त, बुखार और पेटदर्द की समस्या होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां निवासी वीरवती (18) को 12 दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। मंगलवार की देर रात तेज बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए अधिक पानी पिएं। हल्के रंग के कपड़े पहनें। खासतौर पर दोपहर में धूप में बाहर जाने से बचें। ठंडे पानी से स्नान करें और भारी गतिविधियां न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें