फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंधेरे में जूझे यात्री, संपर्क क्रांति में तीन बार चेन पुलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़(महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में रात के समय अंधेरा रहने से यात्री परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद भी यहां जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। ऐसे में ट्रेन के आने पर उसमें बैठे व सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। बुधवार रात मानिकपुर से दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अंधेरे के कारण कुछ यात्री चढ़ नहीं सके। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तीन बार चेन पुलिंग हुई।
विज्ञापन

इस समय कुलपहाड़ में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। यहां 24 में महज 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। ऐसे में स्टेशन को भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। स्टेशन का जनरेटर एक सप्ताह से खराब है। बुधवार रात करीब नौ बजे संपर्कक्रांति एक्सप्रेस और उससे पहले झांसी-मानिकपुर पैसेंजर पहुंची। अंधेरे में यात्री इधर-उधर दौड़ते रहे। संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के बी-1 कोच में जा रहे मनोहर व सीमा ने बताया कि उनको अपने कोच का पता ही नहीं चला। पूरे प्लेटफाॅर्म पर अंधेरा था।
कुछ यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके जबकि उनके साथी सवार हो गए। इस दौरान तीन बार चेन पुलिंग हुई। एक दिन पहले मंगलवार को मथुरा जा रहीं युवतियों के साथ छेड़खानी पर विवाद हुआ था। ट्रेन के आने पर युवतियों ने चुप रहना ही उचित समझा। उधर, स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा का कहना हैं कि जनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसकी सूचना मंडल कार्यालय के अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि इस तरह की समस्या होने पर रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें