फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति पत्र बने 628, जिले में खुल रहीं तीन हजार दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन नाकाम है। फल, दूध, सब्जी व किराना दुकानदारों को सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन जिले में सभी प्रकार की दुकानें खोली जा रही हैं। जिससे सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही है। जिले में महज 628 दुकानों को ही अनुमति पत्र जारी किए गए हैं लेकिन 3000 से अधिक दुकानें प्रतिदिन खुल रहीं हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों को आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए फल, सब्जी, दूध, पानी व किराना दुुकानदारों को अनुमति पत्र जारी किए गए हैं। अधिकांश दुकानदार अनुमति पत्र न लेकर बेखौफ होकर दुकानें खोल रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्य बाजार में कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, टेलरिंग, सैलून, फुटवियर, जनरल स्टोर आदि की दुकानें धड़ल्ले से खुल रही हैं। पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा बिना अनुमति दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से इनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
उधर अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना अनुमति दुकानें खोलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इतनी दुकानों को मिली है अनुमति
किराना- 544
फल सब्जी- 66
दूध डेयरी- 12
मिनरल वाटर प्लांट- 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें