फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 3.90 करोड़ से होगा पनवाड़ी-बिलरायां सड़क का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विधानसभा चरखारी क्षेत्र में आने वाली ब्लॉक पनवाड़ी की बिलरायां-पनवाड़ी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी इस सड़क पर सुधार कार्य व मरम्मत के लिए कवायद शुरू हो गई है। शासन स्तर से सड़क के विकास के लिए 3.90 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लॉक में बिलरायां-पनवाड़ी सड़क से आसपास के 12 से अधिक गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। नेशनल हाईवे से इस सड़क के जुड़े होने के चलते भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क के बदहाल होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत कराए जाने को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है।
पीडब्ल्यूडी की ओर सड़क की मरम्मत का डीपीआर तैयार कराकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से सड़क मरम्मत का काम कराने के लिए हरी झंडी दी है। साथ ही 3.90 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत कराए काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जमाल अहमद खां का कहना है कि यह सड़क पनवाड़ी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से एक है, जो सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ी है। सड़क मरम्मत के काम का प्रस्ताव पास हो गया है। टेंडर जारी किए जा रहे हैं। टेंडर होने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें