फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: वोटरों को बांटने के लिए ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा, प्रधान प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
शराब और कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के श्रीनगर में मंगलवार को पुलिस ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए कार से ले जायी जा रही चार पेटी शराब पकड़ी। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान आर्यावर्त बैंक सिजहरी के पास एक कार रोककर चेकिंग की तो चार पेटी में 180 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सिजहरी से प्रधान पद के प्रत्याशी अतेंद्र कुमार के कहने पर शराब लेकर जा रहा था। शराब मतदाताओं में बांटी जानी थी। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी अतेंद्र कुमार के अलावा कमलेश कुमार, शराब दुकान के सेल्समैन व ठेकेदार के खिलाफ प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही कार को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें