फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 82,070 नए नाम जुड़े, 41,058 काटे गए

Fri, 19 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के आंकड़े निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान मतदाता सूची में 82,070 नए नाम जोड़े गए हैं जबकि 41,058 नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिले में 473 मतदान केंद्रों पर 487 बीएलओ ने डोर-टू-डोर जाकर पुनरीक्षण का काम किया।
अभियान के दौरान मतदाता सूची में 82,070 नए नाम जोड़े गए जबकि 16,817 मतदाताओं के नामों में संशोधन किया गया। मृतक, डुप्लीकेट व दूसरी जगह शिफ्ट हुए 41,058 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए। इसी के साथ अब जिले में वोटरों की संख्या 5,50,516 हो गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से 23 दिसंबर को किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने वालों की बात तथ्यात्मक रूप से सही मिलने पर उनका नाम जोड़ा जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा किया जा रहा है। सूची का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें