फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान से 50 से ज्यादा दुकानदार हुए बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ी व दुकानें हटाने से पचासों लोगों का रोजगार छिन गया है। इससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। गरीब दुकानदारों ने डीएम को ज्ञापन देेकर न्याय की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

कृपाराम कुशवाहा, सुनील साहू, गुलाम डेंटर, छोटू मिस्त्री, शंभू, अरविंद, सलमान, कल्लू, प्रेमवती सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा फुटपाथ दुकानदारों ने डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमण अभियान में छोटे-छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में डाकबंगला मैदान से शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान बजरंग चौक तिराहे तक चला। अभियान में सड़क किनारे फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमा रहे सब्जी विक्रेता, चाय दुकानदार, फल विक्रेता और तमाम मिस्त्रियों के डिब्बे और झोपड़ियां हटा दीं गईं। पीड़ित दुुकानदारों ने इसमें पक्षपात का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें