फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों को प्रकोप बढ़ा, तेज बुखार से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक सप्ताह से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप निकलने से संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की रात तेज बुखार से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई जबकि उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रसित 12 मरीजों को गंभीर हालत में वार्डों में भर्ती कराया गया। डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों में सर्वाधिक संख्या मासूम बच्चों की है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव होने से जिला अस्पताल समेत प्राईवेट क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। मरीज व तीमारदार घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कस्बा कबरई के छानी गांव निवासी कल्याण (35) को शुक्रवार की शाम सिरदर्द और तेज बुखार की शिकायत होने पर परिजन सीएचसी कबरई ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तनिस, रानी, औदिक, सविता, मन्नी, सत्यप्रकाश, नक्ष, अनन्या, आयुष, आशीष, विराज, खुुशी को उल्टी-दस्त व बुखार की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट का कहना है कि मौसम में बदलाव से संक्रामक बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें। जरूरी काम होने पर मुंह व शरीर को सूती कपड़ों से अच्छे से ढककर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें