फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे शिक्षक का हंगामा

विज्ञापन
शराब के नशे में विद्यालय परिसर लेटा शिक्षक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के नवीन प्राथमिक विद्यालय बघौरा में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान शिक्षक ने पैंट उतारकर रख दी और जमीन पर लेट गया। शिक्षक की हरकतें देख ज्यादातर बच्चे स्कूल के बाहर चले गए। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बीईओ ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अजय कुमार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों से अभद्रता करने लगे। कपड़े उतारकर जमीन पर लेटने पर बच्चों ने अभिभावकों को सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीण विद्यालय में एकत्र हो गए और पुलिस व एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर पहुुंचे बीईओ जैतपुर गौरव शुक्ला व थाना पुलिस ने नशे में धुत शिक्षक के हिरासत में ले लिया।
बीईओ ने बच्चों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शिक्षक का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट डीएम और बीएसए को भेजी जाएगी। बीईओ ने बताया कि शिक्षक अजय कुमार की अनुशासनहीनता की जानका हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि छेड़खानी के मामले में अजय कुमार निलंबित थे। जिन्हें तीन दिन पहले ही बहाल किया गया था। नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने की जानकारी मिली है। जांच रिपोर्ट आने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें