फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। स्वास्थ्यकर्मियों पर 15 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत सीएमओ व सीएमएस से की गई।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के नगाराघाट निवासी हरीशचंद्र की पत्नी सुलोचना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। जहां से डॉक्टर ने महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति का आरोप है कि 22 अगस्त की रात प्रसव होने के बाद नर्स ने 15 हजार रुपये की मांग की। न देने पर बच्चे का उपचार नहीं किया गया और अस्पताल से ले जाने की बात कही गई। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हो-हल्ला मचाया। सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें