महोबा। प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश दिखा। थाना श्रीनगर के ग्राम ननौरा निवासी माया पत्नी सोनू को प्रसव पीड़ा होने पर दो दिन पहले परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और सोमवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रसव दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
-----------------