फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में कोटा आवंटित करने की मांग

Fri, 17 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करती गुलाबी गैंग की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को जिला कमांडर ने महिलाओं के साथ तहसील पहुंच प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खुली बैठक में कोटेदार नियुक्त करने की मांग की। बता दें कि विकासखंड कबरई के ग्राम नहदौरा की सरकारी राशन दुकान गुलाबी गैंग व ग्रामीणों के विरोध के बाद निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्राम नहदौरा के कोटेदार पर मनमानी व उपभोक्ताओं से अभद्रता के आरोप लगे थे। ग्रामीणों ने सात जून को जिला स्तरीय तहसील दिवस में कोटेदार की शिकायत की थी। शिकायत से बौखलाए कोटेदार ने अधिकारियों के सामने ही दो उपभोक्ताओं के राशन कार्ड फाड़ दिए थे।

उपभोक्ताओं की तहरीर पर कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तब गुलाबी गैंग ने प्रदर्शन कर सरकारी राशन दुकान निरस्त करने की मांग की थी। जांच में कोटेदार की लापरवाही उजागर होने पर नहदौरा गांव की सरकारी राशन दुकान निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि गांव में खुली बैठक कराकर किसी ईमानदार व्यक्ति को सरकारी राशन की दुकान दी जाए। जिससे सभी पात्रों को खाद्यान्न का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें