फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खुले नालों से हादसों का खतरा, बाइक सवार गिरा

Sun, 04 Jan 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 19 परिचय-सीएचसी कबरई के पास खुले नाले में गिरी बाइक निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई क्षेत्र में सड़क किनारे खुले नाले हादसों का सबब बन गए हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते जगह-जगह खुले नालों में गिरकर आएदिन राहगीर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार की रात बाइक समेत एक युवक खुले नाले में गिरकर घायल हो गया। लोगों ने नालों पर स्लैब डलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर निवासी आशिक खान बाइक से कुनेहटा मार्ग की ओर जा रहा था। तभी सीएचसी कबरई के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले नाले में गिर गई। हादसे में आशिक खान को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। कुछ दिन पहले विशाल नगर मोहल्ले में खुले नाले में कार गिर गई थी। एक माह पहले इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी व्यापारी राकेश गुप्ता बाइक समेत इसी नाले में गिरकर घायल हो गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, जागेश्वर विश्वकर्मा, विकास त्रिवेदी, राजू तिवारी, आनंद गुप्ता, भगवानदास आदि ने डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र भेजकर नालों पर स्लैब डलवाए जाने की मांग की है। आरोप है कि कई बार नगर पंचायत को अवगत कराया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश का कहना है कि शीघ्र ही सभी नालों को ढकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें