फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गांवों में स्वच्छता को लेकर ऑनलाइन निगरानी की तैयारी है। तैनाती स्थल पर पहुंचकर उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए जिलाधिकारी महोबा ने क्लीन इनिशिएटिव एप तैयार कराया है। एप के माध्यम से जिला मुख्यालय बैठकर अधिकारी सफाई कर्मचारियों की गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चारों ब्लॉकों में 100 सफाई कर्मियों को एप डाउनलोड कराकर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। उनके मोबाइल पर उनकी तैनाती स्थल का लोकेशन फीड कर दिया गया है। यह सफाई कर्मचारी जैसे ही अपने नियुक्ति स्थल पर पहुंच कर साफ्टवेयर को ओपेन करेंगे उनकी उपस्थिति दर्ज कर लिया जाएगा।
जिले में कुल 488 सफाई कर्मी तैनात हैं। मंगलवार को डीपीआरओ ने ऑनलाइन मीटिंग कर सफाईकर्मियों को एप की उपयोगिता बताई। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि जिन सफाई कर्मियों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं वह खरीद लें। अब एप के माध्यम से ही उपस्थिति लगेगी।
विज्ञापन

किस तरह काम करेगा एप
पंचायती राज विभाग सभी गांवों का लोकेशन अपने साफ्टवेयर में फीड करेगा। सभी सफाई कर्मचारियों के स्मार्ट फोन में महोबा क्लीन इनिशिएटीव एप डाउनलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें अपना आईडी पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा। ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर एप ओपन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। नेटवर्क न होने पर भी लोकेशन आन करने के बाद साफ्टवेयर पर ऑफलाइन मार्क करना होगा। जिससे उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी भी आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर कर्मियों की उपस्थिति देख सकेंगे।
20 फीसदी के पास स्मार्टफोन नहीं
जिले में करीब 20 फीसदी सफाई कर्मी ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे लोगों को अपने तैनाती स्थल के ग्राम प्रधान के फोन पर साफ्टवेयर को डाउनलोड कराना होगा। सफाई कर्मी गांव में पहुंचकर प्रधान के फोन से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें