फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। सराफा व्यापारी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दस लाख रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और काउंटर तोड़ दिए। सुबह दुकान पहुंचे दुकानदार ने शटर और चैनल के ताले टूटे देखे तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी बेलाताल में दे दी है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के नरैयापुरा निवासी विनोद कुमार सोनी की मुख्य बाजार मंडी गेट नंबर दो के बगल में सराफा की दुकान है। मंगलवार की शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर आ गया। बुधवार को तड़के सुबह चार बजे चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तब शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे और काउंटर तोड़ दिए। इसके बाद 15 किलो चांदी, 40 ग्राम सोना और 10 हजार रुपये नगदी चोरी करके ले गए। सुबह दुकान पहुंचे दुकानदार ने दुुकान में चोरी होने की व्यापारियों के साथ जाकर पुलिस चौकी बेलाताल में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर कुछ चेहरे नजर आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने घटनास्थल जायजा लिया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें