फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उर्मिल बांध में एक मीटर बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक सप्ताह में दो बार हुई बारिश से उर्मिल बांध में एक जलस्तर बढ़ गया है। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लोगों को अब पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महोबा शहर के अलावा श्रीनगर, सिजहरी गांव में भी उर्मिल बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल सूखे के चलते उर्मिल बांध ने भी जवाब दे दिया था। बांध का पानी एक माह पहले डेड लेवल (228.30 मीटर) से नीचे 227.00 मीटर पानी पहुंच गया था।इससे पानी को लेकर हायतौबा मचने लगी थी। हालात ऐसे बिगड़े कि बांध में मात्र 15 दिन का पानी शेष रह गया था। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए थे लेकिन मध्य प्रदेश में शुक्रवार को अच्छी बारिश होने उर्मिल बांध का जलस्तर 227.00 मीटर से बढ़कर 228.00 मीटर पहुंच गया है।
मालूम हो कि महोबा जनपद में उर्मिल बांध, मझगवां, कबरई बांध, चंद्रावल बांध और अर्जुन बांध समेत पांच बांध है। इन सभी बांधों से क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन एक माह से बांधों के सूख जाने के कारण पानी का संकट बढ़ गया था। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे थे लेकिन जुलाई माह के शुरुआत में हुई ठीकठाक बारिश से बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई माह में बांधों में हुई बारिश
बांध का नाम -- बारिश (मिलीमीटर)
उर्मिल बांध -- 55 मिमी.
अजुर्न बांध -- 45 मिमी.
चंद्रावल बांध -- 54 मिमी.
कबरई बांध -- 34 मिमी.
मझगवां बांध -- 10 मिमी.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें