फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हाईवे में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के ग्राम लुधौरा निवासी रिंकू (32) भाई अंकित (30) के साथ गुरुवार को कबरई से ट्रक में गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर बीएसएनएल टॉवर के पास कानपुर की ओर से आ रहे आलू लदे ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की तेज आवाज सुन आसपास क्रशरों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर भागे।
पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक में फंसे दोनों चालकों व क्लीनर को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक चालक कलमणि (25) पुत्र विजय निवासी तमिलनाडु जिला धर्मापुरी की मौके पर ही मौत हो गई और उसके क्लीनर राजा (35) निवासी तमिलनाडु और दूसरे ट्रक के चालक रिंकू (32) व उसके भाई अंकित (30) निवासी सीतापुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बताया कि मृतक कानपुर से आलू लादकर तमिलनाडु जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें