फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: कानपुर-सागर हाइवे पर आटो पलटने से एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाइवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार एक आटो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के पीपीएन चौराहे से एक आटो रविवार दोपहर आधा दर्जन से अधिक सवारियां भरकर कबरई जा रहा था। तभी कानपुर-सागर हाइवे पर विजय सागर पक्षी बिहार के पास चालक अपना संतुलन खो बैठा। इससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी मन्नूलाल (65) पुत्र करिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कबरई राखी बंधवाने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग समेत छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायलों में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम महेबा निवासी बृजकिशोर नामदेव (30), उसकी पत्नी सीमा (26), पुत्री रागिनी (04) व शिवानी (03), शहर के मोहल्ला टिकरियापुरा निवासी गुलशन (32) पत्नी मोहम्मद अली और सुभाषनगर निवासी जीतेंद्र सिंह (50) शामिल हैं। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें