फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 22 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कबरई चौराहे पर ट्रक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत होने से टेंपो सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। उधर एक ट्रैक्टर चालक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गिरकर घायल हो गया। जब तक लोग ट्रैक्टर चालक को पकड़ते तब ट्रैक्ट्रर चालक भाग निकला। राहगीरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 फतेहपुर के लक्ष्मणपुर निवासी रामकृपाल (50) पुत्र धीरज सिंह कबरई रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की रात टेंपो से आ रहा था। कबरई कबरई चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़़ंत हो गई, जिससे टेंपो सवार रामकृपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से रामकृपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने मेेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही रामकृपाल की मौत हो गई। उधर शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी संदीप(33) पुत्र रामदास घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजरा और युवक को टक्कर मार दी। मौके पर खड़े लोगों ने ट्रैक्टर चालक को  पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक  तेज रफ्तार से भगा निकला।। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर  थाना खरेला के बसौठ निवासी सपा लोहिया वाहिनी जिला सचिव श्रीप्रकाश यादव और परथनिया निवासी मोतीलाल अहिरवार बाइक से महोबा आ रहे थे। बिलबई चुंगी के पास एक अन्य बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें